कुरकुरे करेला बेसन फ्राई
Crispy Karela Fry .How to make karela fry with. besan.
करेला एक ऐसी सब्जी है, जो काफी सारी बीमारियों को दूर रखने में
काम करता है। करेला मधुमेह में रामबाण औषधि का काम करता है।
करेले की सब्जी खाने और मिक्सी में पीस कर बना लेप रात में सोते समय लगाने से फोड़े-फुंसी और त्वचा रोग नहीं होते। करेला को कई प्रकार से बना कर खाया जाता है । पर मै कुरकुरे करेला बेसन फ्राई बनाना बताने जा रही हुं।
सामग्री
250 ग्राम - करेला
4 से 5 चम्मच - बेसन
1/2 चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच - हल्दी पाउडर
1 चम्मच - धनिया पाउडर
1/2 चम्मच - जीरा पाउडर
1/2 चम्मच - आमचुर पाउडर
1/2 चम्मच - चाट मसाला
200 ग्राम या 1 कप - सरसों तेल
नमक स्वाद के अनुसार
 |
कुरकुरे करेला बेसन फ्राई |
फ्राई की विधि
• मैंने छोटे करेले लिए हैं। करेला को हल्का हल्का खुरच या (छिल )कर धो लेगें और पतले लम्बे पीस मे काट लेगें ।
• अब कटे करेले मे, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, आमचुर पाउडर, स्वाद के अनुसार नमक, इन सब मसाला डालने के बाद बेसन , को थोङा थोङा करके डालें और सारे मसाले ,और बेसन, को डाल कर हाथ से मिक्स कर लगें । आमचुर पाउडर डालने से करेले का करवाहट कम होता है।
 |
| सामग्री |
• बेसन मसाला अच्छी तरह मिक्स करें जिससे बेसन सारे करेले पर कोट हो जाऐ । मैंने पानी जरा सा भी नही डाला है ।
• बेसन मसाला मिले करेले को 5 मिनट ढक कर रख देगें।
जिससे मसाला करेले मे अन्दर तक कोट हो जाऐ गा।
• अब गैस पर कढाई या फ्राई पेन को रखे ।और गैस के फलेम को चालू करके कढाई या फ्राई पेन मे 200 ग्राम सरसों तेल डालें।
• गैस की आंच तेज करके तेल को पुरी तरह गरम करेगें ।जब हम करेला डाले तो तेल अच्छा गरम होना चाहिए ।
• जब तेल गर्म हो जाए तो आंच मिडियम करके थोङा थोङा अलग अलग करके बेसन मसाला मिले करेले को डाल कर फ्राई करेगें।
• ताकि करेला अच्छे से कुरकुरे हो जाऐ । जब करेला थोङा फ्राई हो जाऐ तो गैस की आंच को मिडियम टु लो पर रख कर क्रशपी और ब्राउन होने तक फ्राई करें। और एक्स्ट्रा तेल को छन्ने से छान कर फ्राई करेले को निकाल ले।
• इसी प्रकार सारे करेले को कुरकुरे होने तक फ्राई करें। देखिये करेला बेसन कितना कुरकुरा है ये देखने मे इतना अच्छा और कुरकुरा है तो खाने मे कितना टेस्टी होगा।
• अब कुरकुरे करेला बेसन फ्राई बन कर तैयार है ।इसे प्लेट मे निकाल कर सर्व करें।ये चावल, पराठे, रोटी, के साथ सर्व करें।यह सब्जी एक बार जरूर बनाये । यह रेसिपी पसंद आऐ तो कमेंट जरूर करें।
और रेसिपी देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें