Mutton boti kabab, Boti kabab aur seekh boti recipe. नजाकाती बोटी कबाब कैसे बनाएं
 |
| Mutton boti kabab |
सामग्री:
मटन बोटी – 500 ग्राम
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया – ½ कप बारीक कटा
पुदीना – ¼ कप
हरी मिर्च – 2–3 (बारीक कटी)
दही – ¼ कप
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च – ½ छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच
तेल/घी – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
लोहे/लकड़ी की सीख
विधि:
एक मिक्सर में हरा धनिया, पुदीना, अदरक-लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ा दही डालकर पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट में लाल मिर्च, हल्दी, काली मिर्च, जीरा पाउडर, चाट मसाला और नमक मिला दें।
अब इस मसाले में मटन बोटी डालकर अच्छे से मिलाएँ।
2–4 घंटे फ्रिज में मैरीनेट होने दें।
सीख पर मटन बोटी को एक के बाद एक पिरोएँ।
तंदूर/ओवन/ग्रिल या कोयले पर सीख को रखकर धीमी आँच पर पकाएँ।
बीच-बीच में घी या तेल लगाते रहें।
जब बोटी नरम, जूसी और हल्की सी भुनी हुई दिखे, निकाल लें।
इसे निकालकर सलाद और प्याज के छल्लों के साथ गरमागरम परोसें
● रूमाली रोटी या पराठे के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें