Anjumfood.com

सर्दियों की गाजर बर्फी । winter special dessert .गाजर की नई बर्फी मिठाई ।

 गाजर की नई बर्फी मिठाई winter special dessert .delicious homemade barfi sweet.

 गाजर हलवा खाकर थक गए हैं! तो अब बनायें गाजर की बर्फी। गाजर की बर्फी सर्दियों में बनाने का अच्छा ऑप्शन है जिससे कम चीनी में बनाया जा सकता है इस में कद्दूकस की हुई गाजर, , शकरकंद , चुकंदर , मावा ,और ,ड्राई फ्रूट ,इलाइची का स्वाद मिलकर उसे ठंडा करके काटा जाता है जो घर का बना स्वादिष्ट और बर्फी मिठाई है। 

गाजर बर्फी मिठाई 

बर्फी बनाने के लिए सामग्री;
गाजर –  750 ग्राम
शकरकंद–1 पीस 
चुकंदर –छोटा 1 पीस  
मावा (खोया) – 1/2 कप
बादाम पाउडर – 1/2 कप
मखाना पाउडर – 1/2 कप
दूध (फुल क्रीम) – 1/2 किलो 
काजू ,बादाम – 4-8
देसी घी – 1/2 कप(70 gram)
चीनी – 200 ग्राम
इलायची
– 3-4

गाजर बर्फी बनाने की विधि

गाजर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को छुरी से हल्का हल्का साफ करके धो लें धोकर उसे अच्छी तरह से पोछ लें। इसके बाद गाजर को कद्दूकस कर लें और अलग रख दें। शकरकंद को छील कर कद्दूकस कर लें और अलग रख दें। चुकंदर को छील कर कद्दूकस कर लें और अलग रख दें। अब एक कड़ाही या गहरे तले वाले बर्तन में दो चम्मच घी डालें जब घी ग्राम हो जाये तो कद्दूकस गाजर ,शकरकंद ,चुकंदर ,दाल 2-3 मिनट भूनें और दूसरी तरफ गैस के मीडियम आंच पर बर्तन में दूध को उबालने रखें। जब दूध में उबालने आने लगे तो उसमें भुने गाजर, चुकंदर , शकरकंद में डालें और करछी से चलाते हुए मिलाएं दूध सुकने तक पकायें इस दौरान गाजर, चुकंदर , शकरकंद सब गलकर मिलजाएगें और गाजर, में चुकंदर मिलकर गाजर का कलर और अच्छा हो जायेगा । अब इसे 15-20 मिनट तक पकाएं। 

अब काजू और बादाम को बारीक टुकड़ों में काट लें और इलायची को छीलकर उसे दरदरा

 कूट लें। अब एक बर्तन में मावा डालकर उसे अच्छी तरह से मसल लें. वहीं, जब गाजर में

 दूध अच्छी तरह से सूख जाए तो उसमें 2 टेबलस्पून देसी घी डालकर मिक्स कर दें। अब

 चम्मच से चलाते हुए इसे 3-4 मिनट तक पकाएं. देसी घी में गाजर के अच्छी तरह से भुन

 जाने के बाद इसमें चीनी डालकर मिला दें। 

गाजर को इसका रस खत्म होने तक चलाते हुए पकाना है। इसके बाद भुनी गाजर में मसला हुआ मावा डालकर मिक्स कर दें और चलाते हुए कुछ देर तक भून लें। जब मिश्रण अच्छे से ड्राई हो जाए तो इसमें मखाना पाउडर, बादाम पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद एक प्लेट/ट्रे में घी लगाकर उसे ठीक तरह से चिकना कर लें। 

तैयार किया बर्फी का मिश्रण प्लेट/ट्रे में डालें और उसे चारों ओर फैलाकर सैट होने के लिए

 कुछ देर रख दें। इसके ऊपर छोटे छोटे कटे हुए काजू ,बादाम डाल कर सजायें1 घंटा सेट होने के लिए रख दें जब बर्फी सैट हो जाए

 तो चाकू की मदद से इसे मनचाहे आकार में काट लें. आपकी स्वादिष्ट गाजर की बर्फी

 बनकर तैयार हो चुकी है। इस सर्दी में एक बार गाजर बर्फी मिठाई बनाकरजरूर एन्जॉय करें।

नोट ; गाजर की बर्फी बनाते वक्त आप अपने स्वाद के अनुसार चीनी डालें । 


टिप्पणियाँ