Anjumfood.com

Mohabbat ka sharbat. Summer Special Watermelon Juice.

कैसे बनाते हैं आम अंडा बर्फी। आम बर्फी रेसिपी। Mango egg easy sweets recipe.#mangorecipe.

 Mango egg easy sweets recipe.आम अंडा बर्फी रेसिपी।

आम फलों का राजा है। आम खाना हर आयु  वर्ग  के लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।आम में फाइबर की उच्च मात्रा होती है, आम कच्चा हो या पका हुआ दोनों फॉम में खाया जाता है। कच्चे आम की रेसिपी बना कर और पके आम को यूहीँ खाते हैं ,लेकिन आज पके आम की रेसिपी बनाना बतायेगें। 

          सामग्री ,

एक मीडियम आम 
3 अंडा 
100 ग्राम घी या  डालडा 
100 ग्राम या चीनी सवाद के  अनुसार 
10 काजू , 10 बादाम।, 12 किसमिश , थोड़ा सा नारियल 
2 -3 छोटी इलाइची पाउडर 
एक पिंच ऑरेंज कलर
 
Mango Egg Burfi


        आइये बनाना शुरू करते है आम अंडा बर्फी। आम को छील कर छोटे छोटे पीस में काट लें।गैस पर फ्राई पैन रखें गैस की आंच को धीमी रखें ,फ्राई पैन में एक चम्मच घी डालें घी ग्राम होने पैर काजू , बादाम।, किसमिश , नारियल दाल कर 2 मिनट तक रोस्ट करें। अब गैस बंद करें और ड्राई फ्रूट को ठंडा होने दें। 

    मिक्सर जार में चीनी ,छोटी इलाइची के दाने डाल कर पीस लें। पीसी चीनी को मिक्सर जार से निकाल लें ,ड्राई फ्रूट भी जार में डाल कर हल्का दरदरा पीस लें। अब उसी मिक्सर जार में आम के पीस को डाल कर पिसे उसी आम में अंडे को डाल मिक्सर को चलायें ,आम अंडा पूरी तरह मिक्स हो जाये तो घी डाल कर मिक्सर को चलायें फिर उसी में चीनी ,ड्राई फ्रूट डाल कर मिक्स कर लें। 

   गैस पर कड़ाही रखें ,गैस की आंच को मीडियम रखें। Mango egg  बर्फी बनाने के लिए जो सामग्री मिक्सर जार में मिक्स किया है उसे कड़ाही में डाल कर लगातार चलाते रहें गैस की आंच को मीडियम या धीमी रखें और एक पिंच ऑरेंज फ़ूड कलर को चलाते होये मिक्स करें। इसको लगातार चलाते रहे जब ये चलाते हुए घी घी छोड़ने लगे फिर भी चलाते रहें पूरी तरह सूखने लगे पकने के बाद कड़ाही से अलग होने लगे। तो गैस को बंद कर दे। एक प्लेट में पहले घी लगा लें और उसी में प्लेट में निकल कर चम्मच से बराबर करके फैलाए और ऊपर बादाम ,काजू से गार्निश करें। और चाकू से बर्फी के पीस काट दें थोड़ा ठंडा होने पर आम अंडा बर्फी पीस को चाकू से निकालें।  

       mango egg बर्फी बन कर तैयार हैं इसे गरमा गर्म खायें या ठंडा होने पर ,ये ज़ायके में बेहद स्वादीस्ट लगते है। मैंगो एग मिठाई लगती है।   

टिप्पणियाँ