Anjumfood.com

कुरकुरा और मसालेदार मसाला काजू स्नैक। Cashews Masala Fry. Kababi Masala Kaju Roasted.

 कुरकुरा और मसालेदार मसाला काजू स्नैक। Kababi Masala Kaju Roasted. Cashews Masala Fry.

काजू (Cashew) खाने से सेहत को कई बड़े लाभ मिलते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, कॉपर, मैग्नीशियम और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने मदद करते हैं।

मसाला काजू स्नैक को घर पर आसानी से बनाने का तरीका। 

Masala Kaju Roasted.

सामग्री

काजू - 1 कप (साबुत)

देसी घी - 1 छोटी चम्मच

नमक - स्वाद अनुसार

लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच

चाट मसाला - आधा छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच

बनाने की विधि;

काजू भूनें: एक पैन में घी गर्म करें। इसमें काजू डालें। धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए काजू के कुरकुरे और हल्के भूरे होने तक भूनें।

मसाले मिलाएं: आंच धीमी रखें या बंद कर दें। अब हल्दी, लाल मिर्च, चाट मसाला और नमक डालें।

कोट करें: काजू के ऊपर सारे मसालों की अच्छी कोटिंग होने तक लगातार चलाएं।

ठंडा करें: इसे पूरी तरह ठंडा होने दें ताकि यह ज्यादा क्रिस्पी हो जाए। चाय के साथ मजे से खाएं।

ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
 

टिप्पणियाँ