चना दाल को 2-3 बार धोकर, 2 से 3 घंटे के लिए पर्याप्त पानी में भिगो दें।
भिगोई हुई चना दाल को धोकर कुकर में डालें। इसमें दूध (या पानी) डालें और 2-3 सीटी आने तक पकाएं जब तक दाल नरम न हो जाए। ध्यान रहे दाल पूरी तरह न गले, बस दबने लायक हो जाए।
पेस्ट तैयार करें: दाल का अतिरिक्त पानी/दूध सुखा लें और उसे ठंडा करके मिक्सी में बिना पानी डाले हल्का दरदरा या महीन पीस लें।
दाल भूनें : एक भारी तले की कड़ाही में घी गरम करें। इसमें पिसी हुई दाल डालें और धीमी आंच पर पकाते रहें, पहले यह गुठलीदार होगी, धीरे-धीरे यह टूट जाएगी, धीमी आंच पर तब तक भूनते रहें जब तक कि यह सुनहरी न हो जाए और इसमें से चने की दाल की कच्ची महक न आने लगे।
चीनी मिलाएं: जब दाल अच्छी तरह भून जाए और खुशबू आने लगे, तब इसमें चीनी मिलाएं। चीनी घुलने तक इसे चलाते रहें। ताके चीनी दाल के सात पूरी तरह मिक्स हो जायें और साथ में मिल्क पाउडर मिला कर लगातार चलाते हुए मिक्स करें ताके दाल में गुलठियाँ न रहे।
जब हलवे का मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगे तो इस मिश्रणमें बचा हुआ घी डालें। धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें जब तक कि यह कढ़ाई से अलग होकर गेंद की तरह गोल न हो जाए।
फ्लेवर और मेवे: अब इसमें इलायची पाउडर, केसर और आधे कटे हुए मेवे डालें। मिश्रण के गाढ़ा होने और कड़ाही छोड़ने तक पकाएं। जब हलवा घी छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें। ऊपर से बाकी बचे मेवों से सजाकर गरमा-गरम परोसें।
अगर आप इसे टुकड़ों में काटना चाहते हैं, तो एक थाली या ट्री में घी लगा लें और चना दाल हलवा को इसमें में फैला दें और डॉटफ्रुइट से सजा दें और ठंडा होने पर बर्फी के आकार में काट लें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें