को
107
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Pav Bhaji Recipe in Hindi .पाव भाजी रेसिपी।
यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे आप घर पर बना सकते हैं। घर पर आसानी से स्वादिष्ट पाव भाजी बनाने के लिए, सब्जियों को उबालकर मैश करें और फिर उन्हें मसालेदार तड़के के साथ पकाएँ।
![]() |
| Pav Bhaji |
आलू – 3 उबले हुए
फूलगोभी – 1 कप (छोटे टुकड़े)
मटर – ½ कप
टमाटर – 3 बारीक कटा
शिमला मिर्च – 1 बारीक कटा
गाजर-- 2 बारीक कटा
चुकंदर -- 1 बारीक कटा
प्याज़ – 1 बारीक कटा
हरी मिर्च – 1 (वैकल्पिक)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
पाव भाजी मसाला – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
हल्दी – ¼ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
मक्खन – 3–4 चम्मच
तेल – 1 चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
नींबू – 1
पाव के लिए:
पाव – 6
मक्खन – आवश्यकतानुसार
सब्ज़ियां उबालें
भाजी तैयार करें
एक बड़ी कड़ाही या पैन में थोड़ा तेल और 2 बड़े चम्मच मक्खन गरम करें।
अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें, खुशबू आने तक भूनें।
टमाटर डालें और तब तक पकाएँ जब तक तेल अलग न होने लगे।
अब हल्दी, लाल मिर्च, नमक और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिलाएँ।
उबली हुई सब्ज़ियां डालें और मैशर से अच्छे से मैश करें।
ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी डालें।
5–7 मिनट धीमी आँच पर पकाएँ। ऊपर से थोड़ा मक्खन और हरा धनिया डालें।
तवे पर मक्खन गरम करें।
पाव को बीच से काटकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें।
गरमागरम पाव भाजी को ऊपर से मक्खन और कटे प्याज और नींबू के टुकड़ों के साथ परोसें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें