इस बरसात में कुछ नया स्नैक्स बनायेंगे। आईए जानते है वो स्नैक्स किया है, ये स्नैक्स है बीन्स पियाज़ पकौड़ा । हरी बीन्स पियाज़ पकौड़ । Method to make beans snacks in rainy season. #pakodarecipe. .
सामग्री ,
बीन्स - 200 ग्राम
पियाज़ -2 मीडियम साइज
बेसन - 150 ग्राम
चावल का आटा - 2 चम्मच
1 चम्मच चीनी
हरी मिर्च - चार बारीक़ कटी हुई
हल्दी पाउडर - 1छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - छोटा चम्मच (आधा चम्मच)
सरसों तेल - 200 ग्राम
- नमक स्वादानुसार
 |
Beans Piyaz Pakora
|
कुकिंग निर्देश (Cooking Instructions)
बीन्स को पानी अच्छे से धुल लेंगे। फिर चाकू से एक इंच के साइज में काट लेंगे। एक
1 चम्मच चीनी डालने से बीन्स के रंग उबलने के बाद भी वैसा ही हरा रहेगा। बीन्स उबलने के बाद गैस बंद करदें ,बीन्स के पानी को छन्नी से छान कर अलग बर्तन में रखें ।
पियाज़ को पतले स्लाइस(slice) में काट लेंगें।
एक बर्तन में उबले हुए बीन्स ,पियाज़ के पतले स्लाइस , चावल का आटा, हल्दी
पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और स्वाद के अनुसार नमक डालें।
किसी चमचे से या हाथ से अच्छे से मिला कर 10 मिनट एसे ही रहने दें ।
फिर थोड़ा थोड़ा सा पानी डालकर कुछ देर फेट लें। कंसिस्टेंसी पतली न रखें। कंसिस्टेंसी ऐसी रखें की हाथ से उठाने पर पकौड़े के शेप में उठे।
गैस जला कर पैन रखें पैन में तेल डालें तेल गरम होने पर थोड़ा थोड़ा बीन्स पियाज़ के मिश्रण हाथ से उठा कर पकौड़े की शेप में पैन में डालें।
और चमचे से चलाते रहे ताकि वो आपस में चिपके न गैस की फ्लेम को सिलो करदें। जब एक साइड कलर चेंज होने लगे तो चम्मच से दूसरी साइड पलट दें।
जब सुनहरा होने लगे तो निकाल लें और गरमा गरम हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें। इस बरसात के मौसम में किसी भी चीज़ के पकौड़े खाने का अलग मज़ा है।
इस टाइप के इस मौसम में एक बार जरूर बनायें। मेरी और भी रेसिपी की देखने के लिए ,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें