soft spongy maida cake recipe. Eggless fruit cake.
ingredients,
300 ग्राम - मैदा (flour)Vanilla
150 ग्राम - चीनी पाउडर
250 ग्राम - दूध
100 ग्राम - फ्रेश दही
80 ग्राम - रिफाइंड तेल
50 ग्राम - टूटी फ्रूटी (लाल ,हरा)
2 चम्मच - वनीला कस्टर्ड पाउडर
(Vanilla Custard Powder)
2 चम्मच - अमूल्या मिल्क पाउडर
3 या 4 - छोटी इलाइची
1 चम्मच - बैकिंग पाउडर
मैदा , चीनी पाउडर ,वनीला कस्टर्ड पाउडर,अमूल्या मिल्क पाउडर, इन सबको छन्नी से छान कर रख लेंगें।
टूटी फ्रूटी में आधा चम्मच मैदा मिला लें।
एक बड़ा बाउल लेंगें। सबसे पहले बाउल में दही ,चीनी डाल कर चम्मच से या (blender ) से मिक्स करेंगें ,फिर रिफाइंड तेल डाल कर मिक्स ,फिर आधा दूध डाल कर मिक्स करेंगें। अब थोड़ा थोड़ा मैदा डाल धीरे धीरे चलाते हुए मिक्स करें। जब पूरी तरह मैदा मिक्स हो जाये तो वनीला कस्टर्ड पाउडर, इस में डाल कर मिक्स करें मिल्क पाउडर, मिक्स करें , जब केक बेटर (consistency) गाढ़ा लगे तो थोड़ा दूध मिलाएगें। मैदा केक बेटर की कंसिस्टेंसी को चम्मच से ऊपर उठाते हुए चेक करेंगें। जब केक बेटर (consistency) चम्मच से ऊपर उठाने पर रिबन की तरह गिरे तो ये बेटर केक के लिए परफेक्ट है। इस तरह का मैदा केक बेटर बनाने से सॉफ्ट & स्पंजी केक बनेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें