Anjumfood.com

सोया वेजिटेबल बिरयानी कैसे बनायें। veg biryani recipe . सोया वेज कड़ाही बिरयान।

सोया वेजिटेबल बिरयानी बनाने का तरीका। veg biryani recipe . 👉 सोयाबीन के बीज में फाइबर, विटामिन-बी, विटामिन-सी, और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है। सोयाबीन खाने के फायदे बहुत हैं सोया बहुत हेअल्थी वेज फूड है। इसलिये खाने में शामिल करना चाहिये। आज मैं सोया बनाने जा रही हुँ। 👉 सामग्री : *👉 दो कप बिरयानी राइस (चावल ) *👉 150 सोया चन्क्स *👉 100 ग्राम रिफाइंड तेल *👉 आधा कप सरसों का तेल *👉 एक बड़ा आलू *👉 एक शिमिला मिर्च *👉 दो बड़ा गाजर *👉 एक बड़ा टमाटर *👉 दो प्याज़ *👉 एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट *👉 तीन दलचनी का टुकड़ा *👉 चार पांच लौंग *👉 दो बड़ी इलाइची *👉 दो छोटी इलाइची *👉 शाहजीरा आधा चम्मच *👉 चार पीस तेज़पत्ता *👉 थोड़ा सा कबाब चीनी या खड़ा काली मिर्च *👉 थोड़ा से जावित्री *👉 छः सात हरी मिर्च *👉 हल्दी पाउडर आधा चम्मच *👉 लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच *👉 ऑरेंज फूड कलर 1/4 चम्मच *👉 बिरयानी मसाला 2 चम्मच *👉 चाट मसाला 1 चम्मच *👉 दही आधा कप *👉 हरी धनिया पत्ता कटा हुआ *👉 नमक टेस्ट के अनुसार
Aloo Sweetcorn Stuffing Recipe 🔺 बिरयानी चावल को धो कर 1 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रखें और इसी बीच में सारे सब्ज़ी को धो कर काट लेगें और को भी काट लें। 🔺 सोयाबीन को धो कर रखें अब गैस स्टव जला कर सॉस पैन रखेंगे । सॉस पैन में 2 गिलास पानी एक चम्मच नमक डालेगें गैस की आंच को तेज़ कर देगें। जब पानी उबलने लगे तो सोयाबीन डाल कर 3 मिनट के लिए उबाले फिर गैस की आंच को बंद कर देगें।अब उसी पानी में सोयाबीन को 10 मिनट तक रखेगें। 10 के बाद हाथ से निचोर कर सोयाबीन को पानी से निकाल कर अलग प्लेट में रख लेगें। 🔺 अब गैस जला कर बड़ा बरतन चावल पकाने के लिये और उस बर्तन में 5 गिलास पानी डालेगें। पानी में तीन दलचनी का टुकड़ा ,चार पांच लौंग ,दो बड़ी इलाइची ,दो छोटी इलाइच ,दो पीस तेज़पत्त ,थोड़ा सा कबाब चीनी या खड़ा काली मिर्च , थोड़ा से जावित्री ,शाहजीरा आधा चम्मच,एक चम्मच रिफाइंड तेल , नमक टेस्ट के अनुसार,डाल कर पानी को उबलने देगें गैस की आंच कर देगें। 🔺 जब पानी में पूरी तरह उबाल आजाये तो भींगा हुआ बिरयानी चावल डाल कर पकाये गे। चावल का दाना खड़ा रखेगें जियादा नहीं पकाना है एक कन्नी करा ही रखना है फिर इस राइस के पानी को छान कर अलग रखलें। perfect बिरयानी के लिये राइस खिला खिला होना चाहिये। 🔺 अब गैस पर कड़ाही रखगें। कड़ाही गर्म होने पर आधा कप सरसों तेल डेलगें तेल गर्म होने पर दो तेज़पत्ता डालेगें फिर सबसे पहले आलू को 3 मिनट तक फ्राई करेगें फिर चोप सब्ज़ी डाल कर फ्राई करेगें और सोयाबीन भी डाल कर फ्राई करेगें और हल्का नमक दाल कर मिक्स कर लेगें अब कड़ाही से एक प्लेट वेज को निकाल कर अलग कर लेगें। 🔺 अब उसी कड़ाही को गैस चालू करके रखेगें और चार चम्मच रख लगे लेगें बाकी सारे रिफाइंड तेल को कड़ाही में डालेंगें। रिफाइंड तेल गर्म होने पर दो प्याज़ के स्लाइस को काट कर हल्का ब्राउन करे गें जब हल्का ब्राउन होने पर आधा ब्राउन प्याज़ को एक प्लेट में निकल लेगें और ब्राउन प्याज़ जो कड़ाही में है उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर भूनें कटा हुआ टमाटर ,हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , डाल कर भुने गें। जब पूरी तरह भून जाये तो दही डाल कर जल्दी जल्दी मिक्स करेगें और मसाले से तेल अलग होने तक भुने गें। 🔺 भुने हुये मसाले में फ्राई वेज डाल कर 2 मिनट तक मिक्स करेगें स्वाद के अनुसार रखेगें। भुने हुये मसाले में फ्राई वेज डाल कर 2 मिनट तक मिक्स करेगें स्वाद के अनुसार रखेगें। आधे सब्ज़ी को एक प्लेट में निकाल लेगें और जो आधा वेज कड़ाही में है उसे कड़ाही में चारो तरफ फैला लेगें अब बिरयानी राइस को चारो तरफ फैला कर कड़ाही में डालें गें फिर आधा वेज निकला है वो भी राइस के ऊपर फैला देगें और बिरयानी मसाला डालेगें चाट मसाला डालेगें ऑरेंज फ़ूड कलर डालेगें। 🔺 और जो रिफाइंड तेल रखा था फ्राई पैन में रिफाइंड तेल को गर्म करेगें उसमे थोड़ा सा शाहजीरा डालेगें शाहजीरा करक होने पर चार पीस हरी को छुरी से चीरा लगा कर तेल में हल्का फ्राई करेगें। 🔺 जो तैयार सोया वेज कड़ाही बिरयानी के ऊपर शाहजीरा तेल को चम्मच से लेकर चारो तरफ डालेगें। अब कड़ाही को ढक्कन से बंद करके धीमी आंच पर 5 से 6 मिंनट के लिए दम रखेगें 6 मिनट के बाद कड़ाही को खोल कर बिरयानी को हलके हाथ मिलायेंगें। 🔺 अब बिरयानी तैयार है इसे प्लेट में निकाल कर ऊपर से फ्राई प्याज़ , फ्राई हरी मिर्च , धनिया से सजायें। और इससे गरमा गर्म खायें खिलाये। सोया वेजिटेबल बिरयानी बहुत ही ज़ीकेदार बानी है। इसका लुक देख़ने में इतना अच्छा है तो खाने कितना स्वादिस्ट होगा। ये रेसिपी आप एक बार जरूर बनायें। 👇 रेसिपी अच्छी लगी तो कमेंट करें। 👉 Delicious sheera puri kaise banaye . मीठी पूरी कैसे बनायें।

टिप्पणियाँ